ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में अरबपतियों की संपत्ति 2024 में $2 ट्रिलियन बढ़कर $15 ट्रिलियन हो गई जो 2023 की तुलना में 3 गुना अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में अरबपतियों की सूची में 204 नए लोग (औसतन हर सप्ताह करीब 4) इसमें शामिल हुए। केवल एशिया से 41 नए अरबपति सूची में शामिल हुए।