2024 में भारतीय महिलाओं ने लोन लेने और चुकाने के मामले में पुरुषों को पछाड़ा: रिपोर्ट

2024 में ऐक्टिव लोन लेने और चुकाने वालों की संख्या में भारतीय महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा है। क्रेडिट रिपोर्ट कंपनी सीआरआईएफ हाई मार्क के अनुसार, दिसंबर-2024 तक महिला उधारकर्ताओं की संख्या 10.8% बढ़कर 8.3-करोड़ हो गई जो पुरुषों के मामले में दर्ज 6.5% वृद्धि से अधिक है। महिलाओं ने होम, बिजनेस और एजुकेशन जैसी श्रेणियों में ज़्यादा लोन लिया।