2024 में एशिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनी भारतीय रुपया: रिपोर्ट
'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रुपया इस साल अब तक एशिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के चालू खाता घाटे में गिरावट आने और मज़बूत विदेशी मुद्रा भंडार के चलते भारतीय रुपया ने बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अस्थाई तौर पर ₹82.90 पर बंद हुआ।