2025-26 की पहली तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर 7.8% पहुंचने के क्या हैं कारण?
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी ग्रोथ सालाना आधार पर 6.5% से बढ़कर 7.8% पर पहुंच गई। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, फ्रंट-लोडेड सरकारी खर्च और अमेरिका के 50% टैरिफ लागू करने से पहले निर्यात से जीडीपी को अस्थायी बढ़ावा मिला है। इसके अलावा महंगाई के घटने, कृषि क्षेत्र की विकास दर में बढ़ोतरी भी वजह है।