क्लाइंट एसोसिएट्स के को-फाउंडर व फाइनेंस एक्सपर्ट हिमांशु कोहली का मानना है कि निफ्टी का मौजूदा स्तर 23,500 ठीक है। उन्होंने कहा कि 2025 के अंत तक निफ्टी का टारगेट 26,000 के आसपास रह सकता है। कोहली के अनुसार, निवेशकों को ओवरबॉट सेगमेंट में मुनाफा बुक करने पर नज़र रखनी चाहिए और लंबी अवधि का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।