2025 का आखिरी IPO लाने जा रही है हेल्थकेयर सेक्टर की यह कंपनी, जानें कब लगा सकेंगे बोली
हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक सेक्टर की बड़ी कंपनी मॉर्डन डायग्नोस्टिक ऐंड रिसर्च सेंटर इस साल का आखिरी आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है और इसमें 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत शेयर अलॉटमेंट 5 जनवरी 2026 को हो सकता है।