2025 के आखिरी दिन MCX पर चांदी और सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट
2025 के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय वायदा बाज़ार में चांदी और सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। MCX के अनुसार, मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव करीब 7% तक गिरकर ₹2,32,228/किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी में एक्सपायरी होने वाले सोने का वायदा भाव करीब ₹1,048 गिरकर ₹1,35,618/10 ग्राम पर पहुंच गया।