2025 की पहली छमाही में 99.8% ट्रांज़ेक्शन डिजिटल माध्यमों से हुए: RBI
आरबीआई द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2025 की पहली छमाही में हुए सभी ट्रांज़ेक्शन में से 99.8% डिजिटल माध्यमों से किए गए और यूपीआई ने इसमें 85% का योगदान दिया। बकौल रिपोर्ट, कुल रकम के मामले में डिजिटल पेमेंट्स का हिस्सा 97.7% रहा जहां यूपीआई ट्रांज़ेक्शन्स केवल 9% के हिस्सेदार रहे।