पाकिस्तान के आव्रजन एवं विदेशी रोज़गार ब्यूरो (बीआईएंडओई) के अनुसार, वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 1.72 लाख से अधिक पाकिस्तानी नौकरी के लिए विदेश गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 1.21 लाख पाकिस्तानी सऊदी अरब गए हैं। वहीं 8331 ओमान, 6891 यूएई, 1454 ब्रिटेन, 939 बहरीन, 870 तुर्किए, 775 मलेशिया, 592 चीन और 264 पाकिस्तानी जर्मनी गए हैं।