inshorts

2025 के मध्य से शुरू हो जाएगा दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का फुल ऑपरेशन

भारत के क्षेत्रीय रैपिड ट्रांज़िट सेवा (आरआरटीएस) का संचालन करने वाली कंपनी डॉयचे बान के सीईओ निको वारबानॉफ ने बताया है कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का फुल ऑपरेशन 2025 के मध्य तक शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कंपनी 55 किलोमीटर तक ऑपरेट कर रही है। यह रैपिड रेल अधिकतम 160 किलोमीटर/घंटे की गति से चलती है।