केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल 139 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे जिनमें से 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री होंगे। सूची में 23 महिलाएं शामिल हैं। शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण और सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।