inshorts

2025 की शुरुआत में सोना, चांदी या निफ्टी में ₹10,000 निवेश करने पर मिला कितना रिटर्न?

एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल चांदी में 130-150% की बढ़ोतरी हुई और 2025 की शुरुआत में चांदी में ₹10,000 के निवेश पर कम-से-कम ₹23,000 का रिटर्न मिला। इस साल की शुरुआत में सोने में ₹10,000 के निवेश पर लगभग ₹17,000 का रिटर्न मिला। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में ₹10,000 के निवेश पर लगभग ₹11,200 का रिटर्न मिला।