'जापान टाइम्स' के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि दर जल्द जापान को पीछे छोड़ सकती है और इसका कारण जापान में आर्थिक स्थिरता और कमज़ोर जापानी करेंसी येन है। बकौल आईएमएफ, भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2024 में 7% और 2025 में 6.5% रहने की उम्मीद है जबकि जापान की वृद्धि दर क्रमशः 0.3% और 1.1% रहने की संभावना है।