यूरोपीय संघ की कॉपर्निकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) के अनुसार, 2024 के बाद 2025 अब तक का दूसरा या तीसरा सबसे गर्म साल बनने जा रहा है। इस वर्ष लगातार तीन साल की ऐसी अवधि पूरी होगी, जब वैश्विक तापमान प्री-इंडस्ट्रियल पीरियड (1850-1900) से 1.5°C अधिक रहा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन की चेतावनी है।