2025 में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा भारत का iPhone एक्सपोर्ट
भारत का iPhone एक्सपोर्ट किसी एक साल में पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। साल-2025 में जनवरी-दिसंबर के बीच iPhone निर्यात $23 बिलियन (करीब ₹2.03 लाख करोड़) रहा जो 2024 के मुकाबले लगभग 85% ज़्यादा है। यह बढ़ोतरी प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की ऐप्पल की रणनीति को दर्शाती है।