2025 में 23% टूटा यह शेयर, क्या अब आ गया खरीदने का टाइम; 5 साल में 3 गुना होगा निवेश?
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ के शेयर इस साल अब तक 23.45% टूटे हैं। यश वेल्थ के डायरेक्टर अनुज गुप्ता और एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज़ की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव के अनुसार, मज़बूत फंडामेंटल्स के चलते 2030 तक इसके तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है। गुप्ता के अनुसार, किसी भी बड़ी गिरावट को टीसीएस के शेयर खरीदने का मौका माना जाना चाहिए।