2025 में किन बल्लेबाज़ों ने जड़े सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक?
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट ने 2025 में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज़्यादा 7-7 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। इनके अलावा शे होप ने 5 जबकि टॉम लेथम, पथुम निसांका, रचिन रवींद्र और यशस्वी जायसवाल ने 4-4 शतक लगाए हैं। इनके अलावा विराट कोहली और केएल राहुल ने 3-3 शतक जड़े हैं।