2025 में डेटा सेंटर निर्माण के लिए दुनिया में दूसरा सबसे कम लागत वाला क्षेत्र रहा मुंबई
टर्नर ऐंड टाउनसेंड के डेटा सेंटर निर्माण लागत सूचकांक के अनुसार, 2025 में डेटा सेंटर निर्माण के लिए मुंबई दुनिया में दूसरा सबसे कम लागत वाला क्षेत्र रहा। बकौल रिपोर्ट, मुंबई में डेटा सेंटर निर्माण लागत $6.64/वॉट है जिससे मुंबई 52 वैश्विक बाज़ारों में 51वें स्थान पर है। डेटा सेंटर निर्माण के लिए टोक्यो सबसे अधिक लागत वाला क्षेत्र रहा।