inshorts

2025 में दुनिया के 10 सबसे मूल्यवान ब्रैंड कौनसे हैं?

ब्रैंड फाइनेंस ने कहा है कि 2025 में दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रैंड के रूप में एप्पल ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट दूसरे और गूगल तीसरे स्थान है जिनके बाद एमेज़ॉन, वॉलमार्ट, सैमसंग ग्रुप, टिकटॉक, फेसबुक, एनवीडिया और स्टेट ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ चाइना का स्थान है। एनवीडिया पहली बार शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहा है।