यूरोपीय संघ द्वारा वित्तपोषित कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने बताया है कि 2025 की जनवरी वैश्विक स्तर पर अब तक की सबसे गर्म जनवरी रही जिसमें सतह का औसत तापमान 1991-2000 की जनवरी के औसत से 0.79°C अधिक रहा। बकौल रिपोर्ट, आर्कटिक सागर की बर्फ जनवरी में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई जो औसत से 6% कम थी।