2025 में पहली बार $400 बिलियन से नीचे पहुंची एलन मस्क की नेटवर्थ

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ 2025 में पहली बार $400 बिलियन से नीचे चली गई है। फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ $378.8 बिलियन पर है। बकौल रिपोर्ट, मस्क की संपत्ति में 60% योगदान टेस्ला का है और दिसंबर में ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद टेस्ला के शेयरों में अबतक 27% की गिरावट आई है।