अमेरिका स्थित वित्तीय सेवा फर्म रेमिटली द्वारा जारी इमिग्रेशन इंडेक्स के अनुसार, आइसलैंड 2025 में बसने के लिए सबसे अच्छा देश है। उसके बाद स्विट्जरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नॉर्वे और यूएई का स्थान है। वहीं, शीर्ष 10 में शामिल अन्य देश आयरलैंड, अमेरिका, डेनमार्क, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। इसके अलावा, कनाडा, सिंगापुर और जर्मनी शीर्ष 15 देशों में शामिल हैं।