2025 रहा अब तक का तीसरा सबसे गर्म साल, वैज्ञानिकों ने जताई यह चिंता
यूरोपीय संघ के जलवायु वैज्ञानिकों/शोधकर्ताओं ने पुष्टि की है कि पृथ्वी पर 2025 अब तक का तीसरा सबसे गर्म साल रहा है। यूरोपीय मध्यम-श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, पिछले 3 वर्षों में वैश्विक तापमान में औसतन 1.5 डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। 2025 का तापमान 2023 की तुलना में केवल 0.01 डिग्री कम रहा।