10 महीने में ही टूटा 2025 का रिकॉर्ड, गोल्ड ETF में ₹49,399 करोड़ झोंक चुके हैं निवेशक
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का गोल्ड ETF पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। AMFI डेटा के मुताबिक, 2026 के पहले 10 महीनों में गोल्ड ETF में ₹49,399 करोड़ का निवेश आया है जो 2025 के पूरे साल के ₹42,961 करोड़ के रिकॉर्ड से करीब 15% ज़्यादा है। अकेले अक्टूबर में निवेशकों ने इसमें ₹3,474 करोड़ लगाए।