2026 के पद्म पुरस्कारों का हुआ एलान, धर्मेंद्र समेत 5 को मिलेगा पद्म विभूषण; 13 को पद्म भूषण
भारत सरकार ने रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। सरकार ने बताया कि इस साल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे जिनमें से 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री होंगे। अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलेगा।