ट्रांसयूनियन सिबिल की नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में सबसे ज़्यादा एजुकेशन लोन महाराष्ट्र में दिए गए जिनकी हिस्सेदारी 17% रही। तमिलनाडु और कर्नाटक 11-11% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, औसत लोन राशि सबसे ज़्यादा तेलंगाना में ₹15.4 लाख रही। इसके बाद आंध्र प्रदेश में ₹14.5 लाख और गुजरात में ₹12.2 लाख थी।