2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा और यह कितने बजे से शुरू होकर कब खत्म होगा?
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 03:26 बजे से प्रारंभ होगा और और यह 07:52 बजे पर खत्म हो जाएगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके साथ ही मंगलवार को लगने जा रहा ग्रहण दुर्लभ 'रिंग ऑफ फायर' या वलयाकार सूर्यग्रहण होगा।