कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है और इस दौरान 12 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सीजीएल परीक्षा 2026 का विज्ञापन मार्च में जारी होगा और मई-जून में टियर-1 परीक्षा ली जाएगी जबकि सीएचएसएल परीक्षा 2026 का विज्ञापन अप्रैल में जारी होगा और जुलाई-सितंबर अवधि में टियर-1 परीक्षा ली जाएगी।