2026 के लिए क्या हैं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?
2026 के लिए मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सामने आई हैं। इनमें अमेरिका-वेनेज़ुएला या चीन-ताइवान के संभावित संदर्भ में नेवल वॉर, टिसिनो नदी (स्विट्ज़रलैंड) में 'लबालब खून बहने', मौजूदा राष्ट्राध्यक्षों के संभावित संदर्भ में 'राजाओं और राजकुमारों' की मूर्तियां बनने और ड्रोन्स के संभावित संदर्भ में 'मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड' के आने की भविष्यवाणी शामिल है।