2026 के शुरुआती 6 माह में AI के चलते गई 1.28 लाख लोगों की नौकरी, 2025 से भी बदतर हालात
लेऑफ्स डॉट एफवाईआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के पहले 6 महीनों में ही एआई की वजह से दुनियाभर में 1.28 लाख से अधिक टेक कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है, जो पूरे 2025 में हुई 1.25 लाख छंटनियों से भी ज़्यादा है। बकौल रिपोर्ट, कंपनियां लागत घटाने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए तेज़ी से वर्कफोर्स रीस्ट्रक्चरिंग कर रही हैं।