अंटार्कटिका के ऊपर ओज़ोन परत में 10 साल का सबसे बड़ छेद, US से 3 गुना है आकार

नासा और NOAA की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अंटार्कटिका के ऊपर ओज़ोन परत में बना छेद पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ा हो गया है। सितंबर में इसका आकार अमेरिका से करीब 3 गुना ज़्यादा दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसकी वजह बढ़ता प्रदूषण नहीं,बल्कि एक असामान्य रूप से शक्तिशाली 'पोलर वोर्टेक्स' (ठंडी हवाओं का चक्रवात) है।