2026 में और भी कई नौकरियां हो जाएंगी खत्म, AI हो जाएगा और तेज़: AI के 'गॉडफादर'
एआई के 'गॉडफादर' माने जाने वाले जेफ्री हिंटन ने एक कार्यक्रम में एआई को लेकर कहा है कि अगले साल एआई और ज़्यादा तेज़ हो जाएगा और यह बहुत सारी नौकरियां खत्म कर देगा। हिंटन के अनुसार, अभी एआई कॉल सेंटर की नौकरियां ले रहा है लेकिन कुछ वर्षों में सॉफ्टवेयर और कोडिंग की नौकरियां भी कम हो जाएंगी।