2026 में पहुंच चुकी है दुनिया फिर भी 2018 में क्यों अटका हुआ है यह देश?
पूरी दुनिया ने नए साल 2026 का जश्न मनाया लेकिन इथियोपिया एकमात्र ऐसा देश है जो अभी भी 2018 में है। दरअसल, इथियोपिया दुनिया के सामान्य ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल नहीं करता। यह देश अपना पारंपरिक गे’ज़ कैलेंडर का पालन करता है जिसमें 13 महीने होते हैं। यह कैलेंडर सामान्य रूप से प्रचलित कैलेंडर से लगभग 7-8 वर्ष पीछे है।