2026 में ज़मीन खरीदने से बिल्डर्स बना रहे दूरी, महंगाई से देशभर में लैंड डील पड़ी सुस्त

देशभर में 2026 के पहले 9 महीनों में ज़मीन की खरीद के सौदों में सुस्ती रही। एनारॉक के मुताबिक, इस दौरान 1,445-एकड़ जमीन के लिए 76 डील हुईं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3,292-एकड़ के लिए 99 सौदे हुए थे। ज़मीन की बढ़ती कीमतों के चलते बिल्डर्स अब सीधे ज़मीन खरीदने के बजाय JDA को प्राथमिकता दे रहे हैं।