कोरोना काल के भाव पर मिल रहे लार्ज कैप शेयर, क्या यही है कमाई का मौका?
भारतीय शेयर बाज़ार में लार्जकैप शेयरों के वैल्यूएशन कोरोना काल के बाद के निचले स्तरों पर पहुंच गए हैं। निफ्टी का फॉरवर्ड PE 16.9 पर आ गया है जो जून 2020 के बाद सबसे निचले स्तरों में है। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मज़बूत लार्जकैप में मौजूदा गिरावट लंबे समय के निवेशकों के लिए मौका हो सकती है।