भारत में 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है सोने की मांग: रिपोर्ट
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, भारत में 2026 के दौरान सोने की मांग घटकर करीब 650 टन रह सकती है, जो छह साल का निचला स्तर होगा। ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में मांग सालाना आधार पर 29% घटकर 162.5 टन रही। कमजोर मानसून, ग्रामीण आय में कमी और महंगे सोने से आभूषणों की खरीद प्रभावित हुई है।