inshorts

2026 में सोने-चांदी में 2025 जैसी तेज़ी नहीं दिखेगी: Kotak AMC के MD नीलेश शाह

कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह ने कहा है कि 2026 में सोने-चांदी में 2025 जैसी तेज़ बढ़त की संभावना कम है। उन्होंने निवेशकों को बेहतर रिटर्न के लिए असेट एलोकेशन के ‘धर्म’ का पालन करने की सलाह दी। बकौल नीलेश, सोने के लिए केंद्रीय बैंकों की खरीद और चांदी के लिए इंडस्ट्री में वैकल्पिक मटीरियल पर नज़र रखनी चाहिए।