नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक आधिकारिक नोटिस में बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से NEET-UG, CUET-UG और JEE Main जैसी प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अब खुद से एग्ज़ाम सेंटर सिटी का चुनाव नहीं कर सकेंगे। अब अभ्यर्थियों को सेंटर्स उनके आधार कार्ड पर लिखित पते के आधार पर अलॉट किए जाएंगे।