2027 तक 6.5% की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज़
अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने 2025 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था वृद्धि दर को 7% पर बरकरार रखते हुए अनुमान लगाया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2027 तक 6.5% की सालाना दर से बढ़ सकती है। इन्फ्लेशन 4% तक पहुंचने का अनुमान है। बकौल मूडीज़, मज़बूत घरेलू मांग, वित्तीय स्थिति में सुधार व इंफ्रा निवेश में वृद्धि इसके मुख्य कारण हैं।