2027 में अपने कुल LPG इंपोर्ट का 25% तक हिस्सा अमेरिका से खरीदेगा भारत: रिपोर्ट

रॉयटर्स के मुताबिक, भारत 2027 में अपने कुल LPG इंपोर्ट का 25% तक हिस्सा अमेरिका से खरीदने की योजना बना रहा है। इससे भारत मिडिल-ईस्ट पर अपनी निर्भरता घटाने के साथ अमेरिका के साथ ट्रेड डील की कोशिशों को आगे बढ़ाना चाहता है। सरकारी रिफाइनरियां अमेरिकी LPG की खरीद के लिए अगले 1-2 महीनों में टेंडर जारी कर सकती हैं।

Load More