2027 में घूमने के लिए दुनिया की 50 बेहतरीन जगहों में भारत की 2 जगहों को किया गया शामिल
Lonely Planet की 2027 की दुनिया के 50 बेहतरीन घूमने लायक जगहों की सूची में भारत की दो जगहों को शामिल किया गया है। इसमें गुजरात और दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) को जगह मिली है। सूची में अमेरिका का न्यू मेक्सिको, कनाडा का क्यूबेक, वियतनाम का दानांग, अमेरिका का मियामी और मोरक्को का रबात समेत अन्य जगहें भी शामिल हैं।