inshorts

2027 में महंगा होगा मकान-ऑफिस का किराया

कॉलियर्स की 2027 इन्वेस्टर आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर के 70% रियल एस्टेट निवेशकों को उम्मीद है कि 2027 में मकान और ऑफिस का किराया बढ़ेगा। सीमित सप्लाई और ऊंची ब्याज दरों के बीच 41% निवेशक सीधे प्रॉपर्टी खरीदकर कमाई करने पर ज़ोर दे रहे हैं। एशिया-प्रशांत में 66% और EMEA में 75% निवेशक किराया बढ़ने को लेकर सकारात्मक हैं।