मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2035 तक उसका जीडीपी बढ़कर $10.6 ट्रिलियन हो जाएगा। बकौल रिपोर्ट, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे 3-5 राज्य $1 ट्रिलियन के आंकड़े को छू लेंगे। वहीं, अगले कुछ सालों में भारत वैश्विक विकास में 20% का भागीदार हो जाएगा।