स्विस ब्रोकरेज फर्म यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2028 तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ 2028 से 2030 के बीच औसतन 6.5% रहने की उम्मीद है। बकौल रिपोर्ट, भारत 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कंज़्यूमर मार्केट भी बन सकता है।