2029-30 तक सीमेंट की सालाना मांग 64 करोड़ टन को पार कर जाएगी: अल्ट्राटेक

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बताया है कि वित्त वर्ष 2029-30 तक सीमेंट की सालाना मांग 64 करोड़ टन को पार कर जाने की उम्मीद है। बकौल कंपनी, वित्त वर्ष 2023-24 और 2029-30 के बीच सीमेंट की मांग में सालाना 7 से 8% की बढ़ोतरी होगी। 2024-25 में अबतक अल्ट्राटेक की क्षमता बढ़कर सालाना 18.28 करोड़ टन हो गई है।