2029 तक $9 बिलियन का हो सकता है भारत का ऑनलाइन गेमिंग बाज़ार: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ऑनलाइन गेमिंग बाज़ार के 2029 तक दोगुना होकर $9 बिलियन पर पहुंचने का अनुमान है। इसमें बड़े पैमाने पर असली पैसे वाले खेलों का दबदबा रहेगा। बकौल रिपोर्ट, भारतीय ऑनलाइन गेमिंग बाज़ार का रेवेन्यू 2024 में $3.7 बिलियन था और भारत में 59.1 करोड़ गेमर्स हैं जो कुल वैश्विक गेमर्स का करीब 20% हैं।