अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि भारत की प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 60% बढ़कर 103 बिलियन क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष तक पहुंच सकती है। बकौल रिपोर्ट, भारत के गैस बुनियादी ढांचे का तेज़ी से विस्तार, घरेलू प्राकृतिक गैस उत्पादन में सुधार व वैश्विक गैस बाज़ार में संभावित सुधार के कारण यह संभव हो सकेगा।