2030 तक भारत-यूएस के बीच $500 बिलियन के व्यापार का है लक्ष्य: पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और अमेरिका का लक्ष्य 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके $500 बिलियन तक पहुंचाना है। अमेरिका भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से है जिसका व्यापार 2024 में $129.2 बिलियन रहा। गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अमेरिका पहुंचे।