केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 2030 तक भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। कोविड-19 महामारी से भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी को 'विशिष्ट' और 'स्पष्ट' बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने महामारी से पहले और बाद में विभिन्न संरचनात्मक सुधार किए हैं। बकौल सीतारमण, भारत ने महामारी को अवसर में बदला है।