2032 में पृथ्वी से टकराकर किन देशों में तबाही मचा सकता है एस्टेरॉयड YR4? सूची में भारत शामिल

नासा के कैटालिना स्काई सर्वे प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक डेविड रैनकिन के मुताबिक, 2032 में एस्टेरॉयड YR4 के पृथ्वी से टकराने का असर वेनेज़ुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान और नाइजीरिया में देखने को मिल सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों को अभी घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि टकराव की संभावना अभी भी बहुत कम है।